देशवासियों को जल्दी मिलेगी राम मंदिर पर खुशखबरी कारसेवक रहें तैयार - चंदेल


                                                                     सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो 


दिल्ली ।  श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजू चंदेल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है उससे अच्छे आसार नजर आ रहे हैं और जल्द ही तमाम देशवासियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है । 
उन्होंने कार सेवकों का आह्वान किया कि वह तैयार रहें राम मंदिर निर्माण के लिए।  श्री चंदेल ने कहा कि फैसला चाहे कुछ भी आवे मंदिर का निर्माण हम वहीं बनाएंगे, जहां रामलला विराजमान है। उन्होंने कहा कि हम भारत के संविधान व्यस्त माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे, परंतु मंदिर वहीं बनाएंगे जहां  रामलला विराजमान है। श्री चंदेल ने यह भी कहा कि दीपावली के अवसर पर अयोध्या में जन्म स्थान के इर्द गिर्द लाखों की संख्या में कारसेवक पहुंचकर के घी के दिए जलाएंगे । इसके लिए हम प्रशासन से दीया जलाने का कार्यक्रम की अनुमति जल्दी प्राप्त कर लेंगे।